यीशु मसीह और पवित्रआत्मा | Holy Spirit

Spread the Gospel

दोस्तों आज हम सीखेंगे बाइबिल से यीशु मसीह की सेवकाई पवित्रआत्मा की सामर्थ से ही हुई आइये शुरू करते हैं यीशु मसीह और पवित्रआत्मा | Holy Spirit

यीशु मसीह और पवित्रआत्मा | Holy Spirit

यीशु-मसीह-और-पवित्रआत्मा

प्रभु यीशु मसीह ने अपनी सेवा और पवित्र जीवन पूर्ण रीती से पवित्रआत्मा की सामर्थ से जिया.

ये पवित्र आत्मा ही था जो यीशु को लगातार स्मरण दिलाता रहा कि उसे पूरी रीती से अलगाव का जीवन व्यतीत करना है.

जब कभी शैतान ने उसे गिराने के लिए परीक्षा किया उस समय पवित्रआत्मा ने ही शैतान की हर चाल को पहले से ही भांपने और उसे तोड़ने में सहायता किया.

पवित्रआत्मा ने यीशु को प्रार्थना और उपवास के लिए जंगल में ले गया. और यीशु मसीह को परमेश्वर के वचन को सिखाया और उसे उसके जीवन में वास्तविक बनाया.

यह वही है जिसने उसके पृथ्वी पर के जीवन में उसके द्वारा पुकारा.

यीशु मसीह का इंटरव्यू

यदि कोई यीशु मसीह का इंटरव्यू ले और उनसे इस पृथ्वी में किये हुए सेवकाई के विषय में पूछे, कि प्रभु आपने इतनी आसानी से इतने भयंकर दुष्टात्माओं को कैसे निकाला तो प्रभु बताएँगे,

मैंने यह सब कुछ पवित्र आत्मा की सामर्थ से निकाला है. यह सब कुछ पवित्र आत्मा की सामर्थ से ही संभव हो पाया है.

यदि हम पूछें कि प्रभु आपने इस पापी संसार में इतना पवित्र और प्रभावशाली जीवन कैसे जिया.

तो उनका जवाब शायद यही होगा कि यह भी केवल पवित्र आत्मा की सामर्थ से ही सम्भव हुआ है.

आगे हम पढेंगे कैसे. जैसा प्रभु इस दुनिया में पवित्र आत्मा पर निर्भर रहकर प्रभावशाली सेवा किये ठीक उसी प्रकार आज हम भी पवित्रआत्मा की सहायता से वैसा ही प्रभावशाली जीवन और सेवा कर सकते हैं.

प्रभु यीशु ने इतना तक कहा, “मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि जो मुझ पर विश्वास रखता है, ये काम जो मैं करता हूं वह भी करेगा, वरन इन से भी बड़े काम करेगा, क्योंकि मैं पिता के पास जाता हूं” (यूहन्ना 14:12)

जैसे प्रभु यीशु मसीह के समय पवित्रआत्मा प्रभु यीशु के भीतर था उसी प्रकार वह आज भी उसी सामर्थ में हमारे अन्दर है. उसकी सामर्थ में जरा सा भी अंतर नहीं आया है.

जिस प्रकार से पौलुस कहते हैं क्या तुम नहीं जानते कि तुम परमेश्वर के मंदिर हो और परमेश्वर का आत्मा अर्थात पवित्र आत्मा तुम्हारे अन्दर है. ( 1 कुरु. 3:16)

यह वही सामर्थी आत्मा है जो सृष्टि के आरंभ से सक्रीय रीती से कार्यरत है उसी के द्वारा सृष्टि हुई उसी आत्मा ने अब्राहम को प्रेरित किया, उसी ने दाऊद की अगुवाई की,

उसी ने युहन्ना बप्तिस्मा दाता को उसकी माता के गर्भ से ही सामर्थ से भरा. वाही पवित्र आत्मा यीशु में था. और ठीक इस वर्तमान समय में आपमें कार्य कर रहा है.

प्रभु यीशु मसीह की सेवा के पश्चात चेलों को और उसने बाद हजारो हजारों मिशनरियों और प्रभु के दास दासियों को पवित्र आत्मा ही लगातार प्रेरित करता रहा है.

या यूँ कहें परमेश्वर के सभी महान स्त्री पुरुष जो हजारो जीवनों को स्पर्श करने के लिए सामर्थी रूप से परमेश्वर के द्वारा इस्तेमाल किये गए वे पवित्र आत्मा के साथ गहरी संगती में रहनेवाले लोग थे.

भारत के सामर्थी परमेश्वर के दास डी जे एस दीनाकरण जी भी पूरी रीती से पवित्र आत्मा पर निर्भर होने के कारण पूरे विश्व में लाखो लाखों जीवन को स्पर्श कर पाए. इस प्रकार की लिस्ट बहुत बड़ी है.

यीशु मसीह का जन्म पवित्र आत्मा के द्वारा ही हुआ था.

युसूफ को स्वर्गदूत ने स्वप्न में बताया था कि हे युसूफ दाऊद की सन्तान तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहाँ ले आने से मत डर; क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है (मत्ती 1:18)

यीशु मसीह का जन्म पवित्र आत्मा के द्वारा ही हुआ था. और जब हमने परमेश्वर का सुसमाचार सुना और प्रभु यीशु मसीह को अपना मुक्तिदाता के रूप में ग्रहण किया तो हमने भी उसी परमेश्वर की आत्मा के द्वारा जन्म लिया. …

क्योंकि तुम ने नाशवान नहीं पर अविनाशी बीज से परमेश्वर के जीवते और सदा ठहरने वाले वचन के द्वारा नया जन्म पाया है. (1 पतरस 1:23) जो आत्मा से जन्मा वो आत्मा है (यूहन्ना 3:3)

पवित्र आत्मा के द्वारा ही प्रभु यीशु का बप्तिस्मा हुआ

और यीशु बप्तिस्मा लेकर तुरंत पानी में से ऊपर आया, और देखो, उसके लिए आकाश खुल गया, और उस ने परमेश्वर के आत्मा को कबूतर के समान अपने ऊपर उतरते देखा. (मत्ती 3:16)

आज का बाइबिल वचन कौन सा है (रुत की प्रेम कहानी )

बाइबिल की कुछ बहुत ही प्रेरक कहानियां

स्त्रियों के लिए बाइबिल की बेहतरीन कहानी – सलोफाद की बेटियों ने कैसे इतिहास रच दिया?

बच्चो के लिए बाइबिल की कुछ बेहतरीन कहानियां (VBS) ke lie

राजा हिजिकियाह के जीवन से 5 बेहतरीन सीख

यीशु-मसीह-और-पवित्रआत्मा

Partner with us to inpire a love for Scripture in the Heart of the believers around hindi speaking people.

यीशु मसीह और पवित्रआत्मा | Holy Spirit powerful सन्देश पढने के लिए आप हमारे हिंदी बाइबिल स्टडी app को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड आप इस लिंक से उस लेख को पढ़ सकते हैं.. हमारे इन्स्ताग्राम को भी फोलो कर सकते हैं… हमारा पॉडकास्ट है जहाँ आप सुन सकते हैं – हिंदी गोस्पेल कहानियां

आपका एक छोटी सी भेंट (धनराशि) इस सुसमाचार को फैलाने में और कार्य को निरंतर बनाए रखने में हमारी बड़ी सहायता करेगा.

प्रभु आपके हर्ष रूपी भेंट को आशीषित करें. आपकी सप्रेम भेंट के लिए धन्यवाद


Spread the Gospel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top