राहाब वेश्या की कहानी | Women’s Day special

Spread the Gospel

दोस्तों आज हम राहाब वेश्या की कहानी | Women’s Day special पढेंगे. कैसे परमेश्वर एक बदनाम स्त्री को महिमा में लेकर जाता है तो आइये शुरू करते हैं.

राहाब वेश्या की कहानी | Women’s Day special

राहाब-वेश्या-की-कहानी

8 मार्च को प्रतिवर्ष पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है इस उद्देश्य से कि स्त्रियों को पुरुषो के बराबर ही सम्मान और महत्व दिया जा सके.

संसार के कई समाजों में स्त्रियों को कम समझा गया, लेकिन बाइबिल में हम देखते हैं कि परमेश्वर ने स्त्रियों को सम्मान, जिम्मेदारी और महान उद्देश्य दिया.

बाइबिल हमें बताती है कि परमेश्वर ने स्त्री और पुरुष दोनों को अपनी समानता में और अपने स्वरूप में नर नारी करके बनाया. (उत्पति 1:27)

स्त्री भी उतनी ही मूल्यवान है जितना की पुरुष. अत: परमेश्वर ने समय समय पर अनेको स्त्रियों को एक महान उद्देश्य के लिए खड़ा किया.

ऐसी ही एक स्त्री थी राहाब वेश्या जिसके विषय में हम बात करने जा रहे हैं.

बदनामी से महिमा की ओर (यहोशु 2) | hindi bible kahani

राहाब यारिहो देश की रहने वाली एक बेहद बदनाम स्त्री थी क्योंकि वह एक वेश्या थी. यह सम्पूर्ण घटना हम यहोशु की पुस्तक के 2 अध्याय में पाते हैं.

उस समाज ने उसे कोई और सम्मानित कार्य नहीं दिया. यरीहो देश के सभी लोगों ने परमेश्वर यहोवा के अद्भुत कार्यों

के विषय में सुना था लेकिन सभी ने अपने मनो को कठोर कर लिया था.

उन्होंने सुना था कि कैसे परमेश्वर यहोवा ने इस्राएलियों के लिए समुद्र में से समुद्र को दो भाग करके रास्ता बनाया.

उन्होंने सुना था किस रीती से परमेश्वर यहोवा महान है कि उसने 40 वर्षों तक अपने लोगों को स्वर्ग से मन्ना गिराकर उत्तम भोजन से तृप्त किया.

और जो भी सेना और राजा इस्राएलियों से सामना करने को आये वे सभी हार गए और नाश हो गए.

इस सभी घटनाओं को सुनने के बावजूद वे सभी अपने मनो को कठोर कर लिए और सोचने लगे हमारे देश की अर्थात यरीहो की दीवार इतनी मजबूत है की इसे कोई भी भेद नहीं सकता इसके पार कोई आ नहीं सकता.

लेकिन इतने बड़े देश में केवल यह बदनाम स्त्री राहाब ने विश्वास किया कि सच्चा और जीवित परमेश्वर यहोवा ही है.

जब इस्राएली लोग प्रतिज्ञा किये हुए देश के पास पहुँचते हैं उस समय वे सभी चालीस वर्ष के मरुभूमि की यात्रा कर चुके थे.

और उन तमाम चमत्कारों के विषय में जो उन्होंने अपने जीवन में महसूस किया था उन चमत्कारों की चर्चा सभी जगह फ़ैल चुकी थी.

और जब वे यारिहो की दीवार के पास पहुंचे तब यह देश को पार करके ही कनान देश में प्रवेश करना था.

उस समय यहोशु जो अब मूसा की मृत्यु के पश्चात नया लीडर बना था. उसने दो जासूसों को यारिहो में यह पता करने भेजा की देखकर आओ की यह देश कैसा है.

उस समय ये दो जासूस जैसे ही यारिहो देश के अन्दर पहुँचते हैं तो उन्हें छिपने के लिए केवल राहब वेश्या का ही घर मिलता है.

वहां राहब उनसे बताती है कि कैसे पूरे देश में इस्राएलियों के परमेश्वर यहोवा के कारण एक डर और दहशत का माहौल है.

और वह कहती है तुम्हारा परमेश्वर इस पृथ्वी और आकाश का भी परमेश्वर है.

विश्वास करने की आशीषें

परमेश्वर ने राहाब को स्वर्गीय बुद्धि प्रदान किया : राहाब ने परमेश्वर पर विश्वास किया जिसके कारण परमेश्वर ने उसे स्वर्गीय बुद्धि दिया इस कारण से उसने उन दोनों जासूसों को वहां के सैनिकों से बुद्धिमानी के साथ छिपा दिया.

और फिर उन्हें यारिहो की दीवार की खिड़की से बाहर उतार कर जंगल में तीन दिन तक छिपे रहने की हिदायद भी दी.

और उनसे कहा, जब तुम्हारा परमेश्वर ये देश तुम्हें दे देगा तो उस समय मेरे और मेरे परिवार को बचा रखना.

जासूसों ने भी उनसे वायदा किया कि इस खिड़की के बाहर एक लाल रस्सी डोरी बाँध देना

(यह लाल धागा प्रभु यीशु के छुटकारा देने वाले लहू का चिन्ह है, जिसने पुराने नियम में मिस्र में भी इस्राएलियो के घर पर मेमने के खून के रूप में लगाया गया और वहां के लोग उतने लोग बच गए थे. )

जब परमेश्वर के निर्देश में और यहोशु की अगुवाई में इस्राएली लोगों ने यारिहो की दीवार के सात दिनों तक चक्कर लगाए

और सभी ने मिलकर जोरदार जय जयकार लगाए और याजको ने तुरहियाँ फूंकी तो यरीहो की पूरी की पूरी दीवार गिर गई और

इस्राएलियो ने यारिहो देश पर कब्ज़ा कर लिया और राहाब को और जितने भी उसके घर पर उसके खानदान के लोग थे

सभी एक साथ बचा लिए गए और पूरा का पूरा देश जला दिया गया.

परमेश्वर ने राहाब को ऊंचा पद दिया. | राहाब वेश्या की कहानी

बाद में राहाब का विवाह सलमोन नामक एक यहूदी के साथ हुआ इस रीती से राहाब यहूदी राजकुमारी हो गई

और परमेश्वर ने उसे बोअज नामक एक महान पुत्र को देकर आशीषित किया

और उनका पोता राजा दाउद हुआ और उसी राजा दाउद के परिवार से दुनिया का उद्धारकर्ता प्रभु यीशु का जन्म हुआ.

परमेश्वर के प्रेम की दूरदर्शिता

परमेश्वर स्वयं जानता था कि वह किस रीती से इस्राएलियों को यरीहो की दीवार को चमत्कारिक रीती से गिरा कर उन्हें विजयी

कराएगा फिर भी उसने दो जासूसों को यरीहो देश में भेजने दिया ताकि वहां यह एक स्त्री राहाब विश्वास करती थी.

उसके कारण परमेश्वर ने उसके पूरे खानदान को बचा लिया यह हम सभी के लिए एक बेहतरीन संदेश है कि यदि एक भी व्यक्ति विश्वास करता है परमेश्वर उसका भी ध्यान रखता है.

जब परमेश्वर एक ऐसी बदनाम और पापी स्त्री को इस्तेमाल कर सकता है उसकी महान दया से वह आप जो अभी यह लेख पढ़ रहे हैं आपको भी बहुत ही अद्भुत रीती से इस्तेमाल करने जा रहा है .

पूरा विश्वास करें वो आपसे बहुत प्यार करता है और उसका वायदा आपके लिए यह है कि उसने आपके लिए बड़ी अद्भुत योजना बना रखी है

और वो अपने समय में पूरा करने जा रहा है वो योजनाएं आपके लाभ की हैं हानि की नहीं.

इन्हें भी पढ़िए

आज का बाइबिल वचन कौन सा है (रुत की प्रेम कहानी )

बाइबिल की कुछ बहुत ही प्रेरक कहानियां

स्त्रियों के लिए बाइबिल की बेहतरीन कहानी – सलोफाद की बेटियों ने कैसे इतिहास रच दिया?

बच्चो के लिए बाइबिल की कुछ बेहतरीन कहानियां (VBS) ke lie

राजा हिजिकियाह के जीवन से 5 बेहतरीन सीख

bible ki kahani in hindi में पढने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग बाइबिल वाणी को विजिट कर सकते हैं

राहाब-वेश्या-की-कहानी

Partner with us to inpire a love for Scripture in the Heart of the believers around hindi speaking people.

राहाब वेश्या की कहानी | Women’s Day special … powerful सन्देश पढने के लिए आप हमारे हिंदी बाइबिल स्टडी app को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड आप इस लिंक से उस लेख को पढ़ सकते हैं.. हमारे इन्स्ताग्राम को भी फोलो कर सकते हैं… bible short story in hindi में ऑडियो ke lie हमारा पॉडकास्ट है जहाँ आप सुन सकते हैं – हिंदी गोस्पेल कहानियां

आपका एक छोटी सी भेंट (धनराशि) इस सुसमाचार को फैलाने में और कार्य को निरंतर बनाए रखने में हमारी बड़ी सहायता करेगा.

प्रभु आपके हर्ष रूपी भेंट को आशीषित करें. आपकी सप्रेम भेंट के लिए धन्यवाद


Spread the Gospel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top