दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे वचन पर ले चलता हूँ जो कहता है धर्मी जन जवान सिंह के समान होता है यह बहुत ही सामर्थी वचन है तो आइये देखते हैं
धर्मी जन जवान सिंह के समान होता है

पवित्रशास्त्र बाइबिल के नीतिवचन 28:1 में अति बुद्धिमान राजा सुलेमान ने पवित्रआत्मा में होकर एक बहुत ही प्रेरणादायक बात लिखी है
दुष्ट लोग जब कोई पीछा नहीं करता तब भी भागते हैं, परन्तु धर्मी लोग जवान सिहों के समान निडर रहते हैं। (नीतिवचन 28:1)
आपने जरुर देखा होगा कुछ लोग बिना किसी कारण के डरे और सहमे हुए से रहते हैं और ऐसे ही जीवन जीते हैं. लेकिन परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है,
हम प्रभु यीशु के लहू से धोये गए लोग हैं इसलिए हम विश्वास करने के कारण धर्मी ठहराए गए हैं. और एक धर्मी व्यक्ति को कभी डरपोक नहीं बल्कि जवान सिंह के समान होना है.
यह बात हमें जीवन जीने एक सर्वोच्च सिद्धांत, आत्मिक शक्ति और अटूट विश्वास से भरती है.
हमें धर्मी होने के नाते अपने आप को एक जवान सिंह से तुलना करना चाहिए जो चरित्र, साहस और मर्यादा का बेहतरीन तालमेल है.
जवान सिंह की कुछ खासियत होती है.
निर्भीकता और साहस (निति. 30:30)
“सिंह जो सब पशुओं में सामर्थी है, और किसी के डर से पीछे नहीं हटता।” (नीतिवचन 30:30)
जब एक शेर जंगल के किसी भी जानवर को देखता है चाहे वह जानवर कितना भी विशाल या शक्तिशाली क्यों न हो
शेर उससे कभी डरता नहीं. बल्कि उसे अपना भोजन समझता है.
उसके देखने का दृष्टिकोण बिलकुल अलग होता है. जो उसे साहसी बनाता है.
एक धर्मी व्यक्ति को भी ऐसा ही होना चाहिए. संत पौलुस कुछ इस तरह कहते हैं,
यदि परमेश्वर मेरी ओर है तो फिर मैं किससे डरूं. कौन मेरा विरोधी हो सकता है.
महान सामर्थ और बल (न्यायियों 14:18)
सिंह से अधिक बलवंत कौन है ? (न्यायियों 14:18)
यह एक मसीही आत्मिक सार्मथ को दर्शाता है, जिस प्रकार बाइबिल में लिखा है जब तुम पर पवित्र आत्मा आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे.
यह सामर्थ हमें दुष्ट शक्तियों से लड़ने की और संसार में जीवित मसीह के गवाह बनने की सामर्थ प्रदान करता है.
यह राजकीय अधिकार को और प्रभुत्व को दर्शाता है (Royal Authority) प्रका. 5:5
“देख, यहूदा के गोत्र का वह सिंह… जयवन्त हुआ है।” (प्रकाशितवाक्य 5:5)
सिंह को जंगल का राजा कहा जाता है, और यीशु मसीह जो राजाओं का राजा है, उन्हें भी यहूदा गोत्र का सिंह कहा गया है.
जिसने कहा, स्वर्ग और धरती का सारा अधिकार मुझे दिया गया है. (मत्ती 28:20) प्रभु ने वही अधिकार अपने धर्मी जनों को दिया है.
प्रभावशाली गर्जन (आमोस 3:8)
“सिंह गरजता है, तो कौन न डरेगा? प्रभु यहोवा बोला है, तो कौन भविष्यवाणी न करेगा?” (आमोस 3:8)
जब सिंह दहाड़ता है तो पूरा जंगल थम सा जाता है, यह परमेश्वर की सामर्थी वाणी और अधिकार का प्रतीक है.
परमेश्वर चाहता है उसका धर्मी जन ऐसा बोले जैसे परमेश्वर की वाणी.
दृढ़ता और अटल चाल ( नीति. 30:29-30)
“तीन जीव ऐसे हैं जो चाल-ढाल में सुंदर हैं… सिंह जो किसी के सामने से मुड़ता नहीं।” (नीतिवचन 30:29-30)
सिंह की चाल में एक अद्भुत आत्मविश्वास होता है. वह अकेला ही काफी है, कभी घबराकर नहीं भागता. धर्मी जन भी ऐसा ही होता है.
सुरक्षा और रक्षक का स्वभाव (यशायाह 31:4)
जैसे सिंह अपने शिकार पर घुर्रराता है… वैसे ही सेनाओं का यहोवा सियोन पर्वत की रक्षा करने को उतरेगा।” (यशायाह 31:4)
जैसे सिंह हमेशा सतर्क और चौकस रहता है वैसे ही एक धर्मी जन को भी शैतान के सभी चालों से सतर्क रहना चाहिए.
सिंह अपने क्षेत्र और अपने परिवार की रक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देता है.
परमेश्वर का अपनी प्रजा की रक्षा करना भी सिंह जैसा ही दृढ है.
हमें अपनी परिस्थितियों से बढ़कर अपने परमेश्वर को देखना चाहिए.
प्रभु आपको बहुत आशीष दे लेख अच्छा लगा है तो कमेन्ट जरुर दीजिये मुझे अच्छा लगेगा
पढ़िए
आज का बाइबिल वचन कौन सा है (रुत की प्रेम कहानी )
बाइबिल की कुछ बहुत ही प्रेरक कहानियां
स्त्रियों के लिए बाइबिल की बेहतरीन कहानी – सलोफाद की बेटियों ने कैसे इतिहास रच दिया?
बच्चो के लिए बाइबिल की कुछ बेहतरीन कहानियां (VBS) ke lie
राजा हिजिकियाह के जीवन से 5 बेहतरीन सीख
bible ki kahani in hindi में पढने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग बाइबिल वाणी को विजिट कर सकते हैं

Partner with us to inpire a love for Scripture in the Heart of the believers around hindi speaking people.
धर्मी-जन-जवान-सिंह-के-समान-होता-है … powerful सन्देश पढने के लिए आप हमारे हिंदी बाइबिल स्टडी app को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड आप इस लिंक से उस लेख को पढ़ सकते हैं.. हमारे इन्स्ताग्राम को भी फोलो कर सकते हैं… bible short story in hindi में ऑडियो ke lie हमारा पॉडकास्ट है जहाँ आप सुन सकते हैं – हिंदी गोस्पेल कहानियां
आपका एक छोटी सी भेंट (धनराशि) इस सुसमाचार को फैलाने में और कार्य को निरंतर बनाए रखने में हमारी बड़ी सहायता करेगा.
प्रभु आपके हर्ष रूपी भेंट को आशीषित करें. आपकी सप्रेम भेंट के लिए धन्यवाद
