भोर की प्रार्थना | Morning Prayer

Spread the Gospel

दोस्तों आज हम बात करेगे भोर की प्रार्थना | Morning Prayer की सामर्थ के विषय में सुबह की प्रार्थना के विषय में बाइबिल में बहुत कुछ लिखा है…

भोर-की-प्रार्थना

वे जो भोर के समय को अपने ध्यान के लिए रख छोड़ते हैं और प्रार्थना करते हैं वे परमेश्वर के चेहरे को सुबह सुबह निहारते हैं

और फिर उनके लिए पूरे दिन में बाकी सभी चेहरे छोटे नजर आते हैं. वे उदय होते हुए सूर्य के समान उठेंगे.

बाइबिल और इतिहास इस बात का प्रमाण है. प्रात:काल मनन और प्रार्थना उतना ही महत्त्व है

जितना उद्धार और पवित्र आत्मा के बपतिस्मे का परमेश्वर ने ही इस शांत समय को नियुक्त किया है, जिससे वह हमारे साथ एक गहरी संगति बनाए रखें.

उससे प्रार्थना करने वाले विश्वासी लोग ये बातें जानते हैं. हमारा परमेश्वर उदय होते हुए सूर्य के समान है. दौउद ने उसके विषय में गाया.

वह मानो भोर का प्रकाश होगा. जब सूर्य निकलता है. ऐसा भोर जिसमें बादल न हो, जैसा वर्ष के बाद निर्मल प्रकाश के कारण भूमि से हरी हरी घास उगती है. (2 शमुएल 23:4)

वह भोर के सूर्य के समान उदय होगा और हम सूर्यमुखी फूल के समान खिलेंगे. वह हमें भोर की ओस के समान ताजगी देंगे और हम सोसन के फूल के समान खिलेंगे.

एक विश्वासी प्रति भोर को खिलता है और अपनी सुगंध को दिन भर फैलाता है.

भोर की प्रार्थना की सामर्थ

यदि हम अपने परमेश्वर से प्रेम करते हैं तो नित भोर की प्रार्थना हमारी दिनचर्या का एक अभिन्न अंग होगा.

यह हमारा परमेश्वर के प्रति प्रेम का एक नाप है. दाऊद जो परमेश्वर का मित्र था, कहता है, भोर को उसको खोजता था.

पहरुए जितना भोर चाहते हैं हाँ पहरुए जितना भोर को चाहते हैं उससे भी अधिक मैं यहोवा को अपने प्राणों से चाहता हूँ.

उसकी इच्छा की गहराई को देखे. वह एक पहरुए के समान था जो एक रात भर भोर के प्रकाश के लिए जागता रहता है.

हे यहोवा भोर को मेरी वाणी तुझे सुनाई देगी. मैं भोर को प्रार्थना करके तेरी बात जोहूँगा. (भजन 5:3)

वह भोर की प्रार्थना के समय को परमेश्वर के लिए अलग रखता था. और हम समझ सकते हैं एक राजा होने के नाते उनके पास कितनी अधिक जिम्मेदारियां रही होंगी.

उसने ठान लिया था कि किसी भी मनुष्य से मिलने से पहले वह परमेश्वर से प्रार्थना में मिलेगा. और किसी को भी अपनी आवाज सुनाने से पहले परमेश्वर की आवाज सुनेगा.

एक विश्वासी और परमेश्वर के प्रेमी होने के कारण हमें भी ऐसा ही निर्णय लेना चाहिए….यह हमारे प्रभु से प्रेम की नींव है.

प्रभु ने कहा मेरी भेड़ मेरा शब्द सुनती है और पहचानती हैं. जो लगातार परमेश्वर से बातें करते हैं वे परमेश्वर की आवाज को और उसके मार्गदर्शन को पहचानते हैं.

इसे ही कहते हैं परमेश्वर को अपनी प्रार्थमिकता बनाना. जैसा की बाइबिल कहती है. सबसे पहले तुम उसके राज्य और धर्म की खोज करो तो ये सब वस्तुएं भी तुम को मिल जाएंगी.

प्रतिदिन प्रात: एक घंटे यदि आप प्रभु को खोजते हो बाकि पूरे दिन सभी आशीषे आपको खोजेंगी. हालेलुय्याह…

याद करें मरियम जो यीशु से प्रीति रखती थी इसलिए वह भोर होने से बहुत पहले उसकी कब्र की दौड़ी जबकि उसे पता था यीशु की मृत्यु हो चुकी है ….

क्योंकि मरियम यीशु को खोजने निकली इसलिए प्रभु को पा ली. यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है जबकि हमें पता है प्रभु यीशु जी उठे हैं.

हम जीविते परमेश्वर यीशु को अपने घर के अन्दर भी सुबह उठकर नहीं मिलते नहीं खोजते…

हमारी भोर की प्रार्थना

परमेश्वर उस व्यक्ति से भेंट करता है, जो उसको खोजता है. अय्यूब बड़ा आनन्दित हुआ और कहा, मनुष्य क्या है की तू उसे महत्व दे और अपना मन उस पर लगाए, और प्रति भोर को उसकी सुधि लें और प्रति क्षण उसे जांचता रहे? ( अय्यूब 7:18)

प्रति भोर को उससे बातचीत करना उसकी एक आदत बन गयी इस बात को जानने पर की आपका प्रिय परमेश्वर आपसे भेट करना चाहता है आप उत्सुकता पूर्वक उससे मिलेंगे.

हमें प्रतिदिन उत्साह से जीने के लिए परमेश्वर का अनुग्रह चाहिए. शैतान हमारे उपर विभिन्न रीती से आक्रमण करता है.

बाइबिल हमें दिन के तीर और रात के भय से सावधान करती है. शैतान ने हमारे मसीही जीवन को नाश करने के लिए अपने जाल को बिछाया है.

बहुत सी दुष्टात्मा हमारे चारो ओर घुमती रहती हैं. बहुतेरे इन दुष्ट आत्माओं के ऊपर विजय नहीं पाए और उनका शिकार हो गए.

वे जो अपने सुबह के मनन का समय बनाए रखते हैं. इन भयानक फंदों से बचे रहते हैं. प्रभु यीशु के साथ दिन का आरंभ करें और आप यीशु ही के साथ उसको समाप्त करेगे. हम सदा युद्ध के मैदान में रहते हैं. कई बुरी आत्माएं हमारे विरुद्ध लडती हैं.

यह आवश्यक हैं कि हम उसकी रक्षा प्रति भोर को ढूंढे. प्रभु यीशु की फलदायक सेवकाई का प्रभु रहस्य उसके भोर का ध्यान का समय था.

एक दिन जब अँधेरा ही था, प्रभु यीशु प्रार्थना करने लगा. उसके चेले उसे खोजते हुए आये. वह प्रभय यीशु को यह कहकर ले जाना चाहते थे, कि सब लोग उसकी उत्सुकता से बात जोह रहे हैं.

प्रभु यीशु ने उस शतान को यह कहकर छोड़ा आओ हम दुसरे नगरों में जाएँ कि मैं वहां भी प्रचार करूँ.

सम्भव है कि उसको दूसरे गाँवों में प्रचार करने का प्रकाशन केवल उस दिन की भोर की प्रार्थना के द्वारा ही मिला होगा.

जब हम भोर की प्रार्थना करते हैं हमें हमारे जीवन में विजयी जीवन जीने का प्रकाशन मिलेगा. राजा दाउद भी प्रार्थना करता था हे प्रभु “जिस मार्ग में मुझे चलना है उसमे मेरी अगुवाई करें.

प्रभु की दिन भर की सलाह केवल भोर को ही प्राप्त हो सकती है. क्या आज के बाद आप प्रति भोर उसकी खोज करेंगे?

प्रभु यीशु का एक दूसरा नाम भोर का चमकता तारा भी है. (प्रकाशितवाक्य 22:16)

ये उन्हीं पर प्रगट होगा जो भोर को उसे खोजते हैं. वह भोर का ही समय था जब परमेश्वर ने अपनी आज्ञाओं को लिखा और उनको मूसा को दिया.

परमेश्वर ने उसको आज्ञा दी. पहली तख्तियों के समान पत्थर की दो और तख्तियां गढ़ ले.

तब जो वचन उन पहली तख्तियों पर लिखे थे जिन्हें तूने तोड़ डाला वे ही वचन मैं उन ताखितियों पर भी लिखूंगा और बिहान को तैयार रखना और भोर को सीने पर्वत पर चढ़कर उसकी छोटी पर मेरे सामने खड़े होना (निर्गमन 34:1-2)

मूसा भोर को उठ कर प्त्तःर की दो ताखितियों को लेकर सीने पहाड़ पर गया. भोर का समय ठीक समय है कि परमेश्वर हमारे हृदय रूपी तख्तियों पर लिखें. क्या आप उसकी वाणी को सुनने की लालसा रखते हैं? भोर को उठें.

अब्राहम भोर को उठकर परमेश्वर के सामने खड़ा हुआ और वह परमेश्वर का मित्र बन गया. (उत्पति 10:27)

मूसा भोर को उठकर फिरौंन को चुनौती देता था. (निर्गमन 8:20)

यहोशु भोर को उठकर परमेश्वर की सेना की अगुवाई करता था. और भोर को ही उसने यारिहो की दीवार गिरा दिया

. भोर को उठने के लिए जल्दी सोयें जल्दी उठें नींद आवश्यक है लेकिन ज्यादा नींद आत्मिक जीवन और शरीर के लिए भी हानिकारक है.

यदि आप इस भोर की प्रार्थना | Morning Prayer के द्वारा आशीष को पाएं हैं तो कृपया हमारे साथ कमेन्ट में लिखकर बताएं और अपने प्रिय लोगों के साथ भी साझा करें. यह लेख भविष्यवक्ता डोक्टर इजिकियाह फ्रांसिस के संदेशों द्वारा प्रेरित है.

Read these also | इन बेहतरीन लेखों को भी अवश्य पढ़े

यीशु मसीह की प्रेरणादायक कहानी

आत्मिक शिक्षा देने वाली कहानियाँ

मसीही जीवन की कहानियाँ

विश्वास और चमत्कार की कहानी

वायरल हिंदी कहानी

दिल को छू लेने वाली कहानी

जीवन बदलने वाली कहानी हिंदी

कहानी जो सोच बदल दे

सच्चाई पर आधारित कहानी


Spread the Gospel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top