मैं पृथ्वी पर आग लगाने आया हूँ | bible ke vachan hindi mein

Spread the Gospel

दोस्तों आज हम मैं पृथ्वी पर आग लगाने आया हूँ | bible ke vachan hindi mein सीखेंगे हमारे जीवन में jesus bible vachan in hindi पढना बहुत जरुरी है

बाइबिल के वचन | Bible ke vachan

मैं-पृथ्वी-पर-आग-लगाने-आया-हूँ

मैं पृथ्वी पर आग लगाने आया हूँ और चाहता हूँ कि वह अभी सुलग जाती….लूका 12:49

बहुत से अविश्वासी लोग इस वचन को लेकर यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर नहीं हो सकते

क्योंकि वे तो पृथ्वी पर आग लगाने की बात करते हैं मतलब एक परमेश्वर पूरी दुनिया को कैसे जला सकता है.

यदि दुनिया पृथ्वी ही जल जाएगी तो हमारा क्या होगा क्या हम सभी जल जाएगे.

वचन का अर्थ : इस वचन को समझने के लिए हमें प्रभु यीशु की अन्य शिक्षाओं को और बाइबिल के अन्य वचनों को भी देखना पढ़ेगा.

अर्थात इसकी पृष्ठभूमि को समझना होगा. प्रभु यीशु जब भी लोगो को शिक्षाएं देते थे तब वे उपमा में अर्थात उदाहरण देकर बातें करते थे.

जैसे यूहन्ना 15 में यीशु ने विश्वासियों की एकता को समझाने के लिए कहा मैं दाखलता हूँ तुम डालियाँ हो. अब यहाँ बिलकुल भी मतलब नहीं है की यीशु कोई अंगूर का पौधा या लता हैं.

ठीक उसी प्रकार जब उन्होंने कहा, मैं इस पृथ्वी पर आग लगाने के लिए आया हूँ इसका अर्थ कदापि उस आग से नहीं था जो जला कर भष्म कर देती हो.

इसके लिए हमें पुराने नियम के कुछ उदाहरण देखना पड़ेगा. परमेश्वर ने अपने दास मूसा का चुनाव करते समय उससे आग में से होकर बात किया .

मूसा ने देखा एक झाड़ी में आग लगी हुई है जल रही है लेकिन झाड़ी भस्म नहीं हो रही. ये ऐसी ही आग है जो जलती तो है

लेकिन भस्म नहीं करती बल्कि शुद्ध और पवित्र करती है. यह आग परमेश्वर का पवित्र आत्मा है.

योएल नबी की पुस्तक में लिखा है अंत के दिनों में यह आत्मा सब पर उंडेलूँगा मतलब यह आग सारे मानव जाति के लिए है.

प्रभु यीशु का जन्म पवित्रआत्मा के द्वारा हुआ जब जिब्राएल स्वर्गदूत ने कुंआरी मरियम से कहा था, तू गर्भवती होती और एक पुत्र को जनेगी उसका नाम इम्मानुएल होगा, यह पवित्रआत्मा के द्वारा होगा.

इसका अर्थ है यीशु का जन्म उसी आग (पवित्रआत्मा) के द्वारा हुआ था. और जब यीशु पैदा हुए सारे स्वर्गदूतों ने खुशियाँ मनाई और सुसमाचार बांटा.

यीशु मसीह के जवान होने पर ने उनकी अगुवाई की और बप्तिस्मा लेने के लिए युहन्ना बप्तिस्मा दाता के पास लेकर गए.

भविष्यवक्ता युहन्ना बप्तिस्मा दाता से पूछा गया कि क्या तू मसीहा है तो उसने कहा नहीं मैं नहीं हूँ, मैं तो केवल पानी से बप्तिस्मा देता हूँ लेकिन मेरे बाद जो आने वाला है वह तुम्हें आग से बप्तिस्मा देगा.

ध्यान दें यहाँ वही आग की बात हो रही है जिसका जिक्र यीशु ने किया है कि मैं इस पृथ्वी पर आग लगाने आया हूँ.

यीशु मसीह के बप्तिस्मा के तुरंत बाद पवित्रआत्मा कबूतर के समान यीशु पर उतरा और उसे चालीस दिन और चालीस रात उपवास करने हेतु जंगल की ओर लेकर गया.

और जब यीशु उपवास के पश्चात वापस आये तो पवित्र आत्मा की सामर्थ से भरे हुए थे. उन्हें जब पहला प्रचार का अवसर

कलीसिया में अर्थात आराधनालय में मिला तो यीशु ने यशायाह की पत्री से अपने विषय में निकालकर प्रचार किया कि मेरा पवित्रआत्मा के द्वारा अभिषेक किया गया है….

प्रभु का आत्मा मुझ पर है, इसलिये कि उस ने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिये भेजा है,

कि बन्धुओं को छुटकारे का और अन्धों को दृष्टि पाने का सुसमाचार प्रचार करूं और कुचले हुओं को छुड़ाऊं. (लूका 4:18)

बाइबल वचन english | powerful bible words in english

The Spirit of the Lord is upon Me, because He has anointed Me to preach the Gospel to the poor.

He has sent Me to heal the brokenhearted, to proclaim liberty to the captives and recovery to sight to the blind, To set at liberty those who are oppressed. (Luke 4:18)

यीशु मसीह की सम्पूर्ण सेवकाई पवित्रआत्मा के द्वारा ही प्रभावशाली रीती से हुई.

और यीशु ने कहा, मेरी नहीं बल्कि तेरी इच्छा पूरी हो. यीशु ने कहा, वो अति सामर्थशाली सहायक है.

यीशु मसीह का मुर्दों में से जी उठाना भी पवित्र आत्मा के द्वारा हुआ. (रोमियो 11:18)

यीशु मसीह ने अपने चेलों से कहा, तुम भी मुझसे बड़े बड़े काम करोगे.

bible verse short but meaningful | यीशु का महान आदेश

यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है.

इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो.

और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं (मत्ती 28:18-20)

यीशु का बाइबिल वचन

लेकिन यीशु ने कहा तुरंत मत जाना बल्कि ठहरे रहना, परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे. (प्रेरितों के काम 1:8)

वही पवित्र आत्मा पेंतिकोस्त के दिन उसके चेलों के उपर आग के समान उतरा और सभी लोग भविष्यवाणी करने लगे और अन्य अन्य भाषा बोलने की सामर्थ प्राप्त किये.

यीशु मसीह बाइबिल

प्रभु ने हम सभी से भी यही वायदा किया है कि जब तुम बुरे होकर अपने बच्चों को भली वास्तु देना जानते हो तो यदि तुम मुझसे मांगो तो मैं तुम्हें पवित्र आत्मा क्यों कर न दूंगा.

प्रिय पाठकों यदि आपने यह लेख यहाँ तक पढ़ लिया है इसका अर्थ है आप के अन्दर प्रभु के प्रति प्रेम और प्यास है.

आप यूँ ही नहीं इस लेख को पढ़ रहे हो यह पवित्र आत्मा की ओर से है कि आप भी उसके राज्य के लिए एक अलौकिक जीवन जीकर प्रभु की सेवा करो.

आप जो भी हों और जहाँ भी हों प्रभु आपको इस्तेमाल करना चाहता है. यदि आप चाहे तो अपनी प्रार्थना विनती मुझे कमेन्ट में लिखकर दे सकते हैं

मैं आपके उज्वल भविष्य के लिए और अलौकिक जीवन के लिए अवश्य प्रार्थना करूँगा. प्रभु आपको बहुत आशीष दे.

आज का बाइबिल वचन कौन सा है (रुत की प्रेम कहानी )

बाइबिल की कुछ बहुत ही प्रेरक कहानियां

स्त्रियों के लिए बाइबिल की बेहतरीन कहानी – सलोफाद की बेटियों ने कैसे इतिहास रच दिया?

बच्चो के लिए बाइबिल की कुछ बेहतरीन कहानियां (VBS) ke lie

राजा हिजिकियाह के जीवन से 5 बेहतरीन सीख

इस सेवकाई में आप नीचे दिए गए बारकोड की सहायता से हेल्प कर सकते हैं और इस सेवा को लगातार जारी रखने में हमारी मदद कर सकते हैं.

मैं-पृथ्वी-पर-आग-लगाने-आया-हूँ

Partner with us to inspire a love for Scripture in the Heart of the believers around hindi speaking people.

यदि आप हमसे फेसबुक या सोशल मिडिया से जुड़ना चाहते हैं तो यह लिंक है फेसबुक , आप हमें पॉडकास्ट में भी सुन सकते हैं और यूtube को भी सब्स्क्राइब कर सकते हैं


Spread the Gospel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top