दोस्तों आज हम कुछ विशेष मुद्दे पर बात करेंगे की हर विश्वासी को यह जानना चाहिए कि ….उसे क्या क्या करना जरुरी है तो आइये शुरू करते हैं
हर विश्वासी को यह जानना चाहिए कि …

अब जब आप प्रभु यीशु मसीह को अपना मुक्तिदाता मानके ग्रहण किया है तो आप परमेश्वर की सन्तान हो गए हैं, और इस रीती से विश्व की कलीसिया के एक सदस्य बन गए हैं. (यूहन्ना 1:12)
आप एक नई सृष्टि बन चुके हैं पुरानी बातें बीत गई हैं. इसलिए आपको निम्नलिखित बाते अवश्य करना चाहिए.
आपको आज्ञाकारी होना होगा. (1 शमूएल 2:30)
क्योंकि जो मेरा आदर करें मैं उनका आदर करूंगा. (1 शमूएल 2:30) …परमेश्वर का आज्ञाकारी होना और प्रभु यीशु मसीह के प्रति प्रेम आपके जीवन में आशीष लेकर आएगा.
क्योंकि लिखा है जो उससे प्रेम करते हैं उनके लिए सब बातें मिलकर भलाई को ही उत्पन्न करती हैं. (रोमियो 8:28)
प्रतिदिन प्रार्थना करें (याकूब 5:16)
धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है। (याकूब 5:16) यदि हम प्रतिदिन परमेश्वर से बातें करते हैं, अपने पापों का अंगीकार करते हैं, परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं,
और उसकी प्रतिज्ञाओं को अपने जीवन में स्मरण करते हैं, तो हम प्रतिदिन उसके और करीब आते हैं.
प्रतिदिन बाइबिल अध्ययन करें. (भजन 119:165)
परमेश्वर का वचन हमें जीवन में सुकून और बुद्धि प्रदान करता है, और जीवन के हर समस्या का समाधान प्राप्त करने की सामर्थ प्राप्त होती है.
तेरी व्यवस्था से प्रीति रखने वालों को बड़ी शान्ति होती है; और उन को कुछ ठोकर नहीं लगती. (भजन 119:165)
नये जन्मे हुए बच्चों की नाईं निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ. (1 पतरस 2:2)
अब तुम अपने आप के नहीं हो (1 कुरु. 6:19)
क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो? (1 कुरु. 6:19)
प्रति रविवार (Sunday) चर्च जाएं (भजनसंहिता 122:1)
जब लोगों ने मुझ से कहा, कि हम यहोवा के भवन को चलें, तब मैं आनन्दित हुआ. (भजनसंहिता 122:1)
और प्रेम, और भले कामों में उक्साने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें. और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना ने छोड़ें,
जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों त्यों और भी अधिक यह किया करो. (इब्रानियों 10:24-25)
बप्तिस्मा लें…(मत्ती 28:18-20)
उद्धार पाने के तुरंत बाद हमें बप्तिस्मा लेना चाहिए जो कि प्रभु यीशु मसीह की महान आज्ञा है. यीशु ने उन के पास आकर कहा,
कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है. इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें
पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो. और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ:
और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं. (मत्ती 28:18-20)
पाप न करें …(1 यूहन्ना 2:1)
हे मेरे बालकों, मैं ये बातें तुम्हें इसलिये लिखता हूं, कि तुम पाप न करो…(1 यूहन्ना 2:1)
गलत दोस्तों से दूर रहो. (1 कुरु. 15:33)
बुरी संगती अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है. (1 कुरु. 15:33)
क्रोधी मनुष्य का मित्र न होना, और झट क्रोध करने वाले के संग न चलना, कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, और तेरा प्राण फन्दे में फंस जाए (नीतिवचन 22:24)
परमेश्वर की आराधना करें (भजन 95:6) :- आओ हम झुक कर दण्डवत करें, और अपने कर्ता यहोवा के साम्हने घुटने टेकें!
पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत करो; हे सारी पृथ्वी के लोगों उसके साम्हने कांपते रहो! (भजन 96:9)
लगातार विश्वासयोग्य बने रहें :- फिर यहां भण्डारी में यह बात देखी जाती है, कि विश्वास योग्य निकले. (1 कुरु. 4:2)
बहुत से मनुष्य अपनी कृपा का प्रचार करते हैं; परन्तु सच्चा पुरूष कौन पा सकता है? (नीतिवचन 20:6)
उसके स्वामी ने उससे कहा, धन्य हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊंगा अपने स्वामी के आनन्द में सम्भागी हो. (मत्ती 25:21)
इन्हें भी पढ़िए
आज का बाइबिल वचन कौन सा है (रुत की प्रेम कहानी )
बाइबिल की कुछ बहुत ही प्रेरक कहानियां
स्त्रियों के लिए बाइबिल की बेहतरीन कहानी – सलोफाद की बेटियों ने कैसे इतिहास रच दिया?
बच्चो के लिए बाइबिल की कुछ बेहतरीन कहानियां (VBS) ke lie
राजा हिजिकियाह के जीवन से 5 बेहतरीन सीख
bible ki kahani in hindi में पढने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग बाइबिल वाणी को विजिट कर सकते हैं

Partner with us to inpire a love for Scripture in the Heart of the believers around hindi speaking people.
हर विश्वासी को यह जानना चाहिए कि …… powerful सन्देश पढने के लिए आप हमारे हिंदी बाइबिल स्टडी app को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड आप इस लिंक से उस लेख को पढ़ सकते हैं.. हमारे इन्स्ताग्राम को भी फोलो कर सकते हैं… bible short story in hindi में ऑडियो ke lie हमारा पॉडकास्ट है जहाँ आप सुन सकते हैं – हिंदी गोस्पेल कहानियां
आपका एक छोटी सी भेंट (धनराशि) इस सुसमाचार को फैलाने में और कार्य को निरंतर बनाए रखने में हमारी बड़ी सहायता करेगा.
प्रभु आपके हर्ष रूपी भेंट को आशीषित करें. आपकी सप्रेम भेंट के लिए धन्यवाद
