दोस्तों यदि आप इस संदेश को आदम तू कहाँ है …पढ़ रहे हैं तो यह प्रभु कि इच्छा है कि आप यह जानें प्रभु आपको इसे पढने के द्वारा आशीष दे.
आदम तू कहाँ है …

तब यहोवा परमेश्वर जो दिन के ठंडे समय बाटिका में फिरता था उसका शब्द उन को सुनाई दिया।
तब आदम और उसकी पत्नी बाटिका के वृक्षों के बीच यहोवा परमेश्वर से छिप गए। तब यहोवा परमेश्वर ने पुकार कर आदम से पूछा, तू कहां है? (उत्पति 3:8-9)
यह घटना है अदन कि वाटिका कि जिसे परमेश्वर ने बनाया था और आदम और हव्वा पहले मनुष्य को बनाकर उन्हें सौंप दिया था.
और आदम और हव्वा ने अनाज्ञाकारिता किया अर्थात उस वृक्ष के फल को जिसे खाना परमेश्वर ने मन किया था वही खाकर परमेश्वर कि आज्ञा का उलंघन किया.
और जैसे ही उन्होंने ऐसा किया उन्हें लगने लगा कि वे नंगे हैं. और वे लज्जा के कारण और दर के कारण भागकर पेड़ के पीछे छिप गए
जब परमेश्वर जो दिन के ठन्डे समय अदन कि वाटिका में फिरता था और आदम और हव्वा से मिलता एवं बातें करता था आया और उसने आवाज लगाईं आदम तू कहाँ है?
वह मनुष्य कि खोज में था. आदम परमेश्वर से भाग रहा था लेकिन फिर भी परमेश्वर उसे खोजता हुआ उसके पास आता है और कहता है आदम टू अपनी उस जगह से कहाँ आ गया है,
जहाँ तुझे होना चाहिए था. वो हमारे अतीत को जानते हुए भी हमसे प्यार करता है. वो हमें किसी भी स्थिति में किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाता.
वह गुस्से में या क्रोध में नहीं खोज रहा बल्कि कोमलता दिखाने के लिए खोज रहा है. वो 99 भेड़ों को छोड़कर आपको अपने पास लाना चाहता है.
वो हारी नग्नता को छिपाने का उपाय जानता है. वो हमारी बुराई, पाप गंदगी को अपने बेटे के बेशकीमती लहू से छिपा देगा. आपको धार्मिकता के वस्त्र पहिना देगा.
वो आपको अपना बीटा और बेटी बना लेगा.
आत्म निरिक्षण : यह हमें रूककर सोचने हेतु मदद करता है कि हम कहाँ आ खड़े हुए है. छिपने में समाधान नहीं है अपनी गलतियों और डर के कारण परमेश्वर या सच्चाई से छिपने या भागने से समस्या ख़त्म नहीं होती.
परमेश्वर कि पुकार हमें स्वयं कि स्थिति को स्वीकार करने का आव्हान है अपनी गलती का दोष दूसरों पर मढने के बजाय खुद जिम्मेदारी लेना ही सुधार कि पहली सीडी है.
परमेश्वर का उद्देश्य हमें सजा देना हैं बल्कि हमारे साथ अपने टूटे हुए रिश्ते को फिर से जोड़ना है. क्योंकि उसने हमें अपने संगती के लिए साथ साथ चलने के लिए बनाया है.
न की डरे डरे भय के साए में छिपने के लिए. चाहे हम परेम्श्व्र से कितनी भी दूर चले जाएं उसकी एक आवाज हमें वापस ला सकती है.
परमेश्वर की यह आवाज़ की आदम तू कहाँ है हर भटके हुए इंसान को अपनी गलती सुधारने और वापस आने लौटने का एक अवसर प्रदान करती है.
और जब जब हम परमेश्वर कि आवाज़ का सकारात्मक प्रतिउत्तर देते हैं तो हमारे अन्दर का डर, चिंता शर्म समाप्त हो जाती है.
क्योंकि मानव इतिहास में उद्धार इ शुरुआत इसी एक आवाज़ से हुई थी. यह आवाज़ हमें बताती है की हमारी सबसे असफलता के बाद भी परमेश्वर के पास हमारे लिए आशा अभी भी बाकी है.
हालाकि हम उसकी संगती में रहने के लिए बनाए गए थे लेकिन हमने अपने जीवन कि प्रार्थमिकता को कहीं खो दिए हैं. इसलिए यह आवाज़ हमें आत्म मंथन के लिए भी प्रेरित करती है.
क्योंकि परमेश्वर से भागने और उससे छिपने में हमें केवल बेचैनी ही मिलेगी सच्चा आनंद और तसल्ली तो उसकी उपस्थिति में आकर ही प्राप्त हो सकती है.
जैसे राजा दाऊद ने कहा था, मैं आनन्दित हुआ जब उन्होंने कहा आओ हम यहोवा के घर को चलें. और जब मैं उसके भवन को गया तो मेरा सारा डर दूर हो गया.
अपने आप को जांचे कि क्या वास्तव में हम उसके करीब हैं या केवल धार्मिकता का दिखावा करके उस धर्म कर्म के काम के पीछे छिप रहे हैं.
जिस दिन हम बहाना बनाना बंद करते हैं और अपनी सच्चाई परमेश्वर के सामने स्वीकार करते हैं उसी क्षण हमारी आत्मिक उन्नति के द्वार खुल जाते हैं
क्योंकि हम दुनिया से छिप सकते हैं या छिपा सकते हैं लेकिन अपने सृजनहार परमेश्वर से नहीं. वो हमें शर्मिंदा करने के लिए नहीं बुलाता बल्कि आजाद करने के लिए बुलाता है.
Conclusion
वो हमें हमारे महान उद्देश्य को बनता चाहता है जिसके लिए हम बनाए गए हैं. यह पुकार हमें हमारे असली स्थान में हमें वापस बुलाती है. हमारी सच्ची प्रार्थना तब शुरू होती है जब हम इमानदारी से जवाब देते हैं….मैं यहाँ हूँ
यह आयत सिर्फ आदम के लिए ही नहीं थी बल्कि हममें से हरेक कि है. जीवन कि ठोकरों से टूटे लोगों के घावों में मरहम लगाती यह आवाज डर और लाचारी के जीवन को छोड़कर एक साहसी जीवन में प्रवेश कराती है.
अत: लाचारी के जीवन को छोड़कर एक साहसी जीवन में प्रवेश कराती है. इसलिए अपने व्यस्त जीवन के शोरगुल भरे संसार में
उसकी धीमी मधुर आवाज़ को सुनने और उसे प्रतिउत्तर देने के लिए समय निकालें यही हमारे जीवन कि सबसे बड़ी आशीष है.
इन्हें भी पढ़िए
आज का बाइबिल वचन कौन सा है (रुत की प्रेम कहानी )
बाइबिल की कुछ बहुत ही प्रेरक कहानियां
स्त्रियों के लिए बाइबिल की बेहतरीन कहानी – सलोफाद की बेटियों ने कैसे इतिहास रच दिया?
बच्चो के लिए बाइबिल की कुछ बेहतरीन कहानियां (VBS) ke lie
राजा हिजिकियाह के जीवन से 5 बेहतरीन सीख
bible ki kahani in hindi में पढने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग बाइबिल वाणी को विजिट कर सकते हैं

Partner with us to inpire a love for Scripture in the Heart of the believers around hindi speaking people.
आदम तू कहाँ है …इस powerful सन्देश पढने के लिए आप हमारे हिंदी बाइबिल स्टडी app को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड आप इस लिंक से उस लेख को पढ़ सकते हैं.. हमारे इन्स्ताग्राम को भी फोलो कर सकते हैं… bible short story in hindi में ऑडियो ke lie हमारा पॉडकास्ट है जहाँ आप सुन सकते हैं – हिंदी गोस्पेल कहानियां
आपका एक छोटी सी भेंट (धनराशि) इस सुसमाचार को फैलाने में और कार्य को निरंतर बनाए रखने में हमारी बड़ी सहायता करेगा.
प्रभु आपके हर्ष रूपी भेंट को आशीषित करें. आपकी सप्रेम भेंट के लिए धन्यवाद

