दोस्तों आज हम बाइबल के 100 प्रश्नों के उत्तर देखेंगे ये सरल लेकिन सीखने के लिए लाभदायक हैं तो आइये शुरू करते हैं.
बाइबल के प्रश्नों के उत्तर | बाइबल के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1. बाइबल में कौन सी किताबें स्त्रियों के नाम में रखी गईं हैं. …..उत्तर : रूत और एस्तेर
प्रश्न 2. कौन से दो भजनसंहिता एक से हैं? ….उत्तर भजन संहिता 14 और 53
प्रश्न 3. बाइबल के अनुसार सबसे पहले जन्म लेने वाले का नाम क्या है? ….उत्तर केन (उत्पत्ति 4:1)
प्रश्न 4. बाइबल में कौन से दो लोगों ने जन्म नहीं लिया लेकिन उनकी मृत्यु हुई? …उत्तर : आदम और हव्वा
प्रश्न 5. यीशु मसीह का जन्म कहाँ हुआ था? ….उत्तर: बेथलेहम (मत्ती 2:1)
प्रश्न 6. पौलुस का जन्म कहाँ हुआ था? …उत्तर : तरसुस में (प्रेरितों के काम 22:3)
प्रश्न 7. दाउद का जन्म कहाँ हुआ था? …उत्तर : बेथलेहम में
जीवन में दुःख और सुख दोनों जरूरी हैं
प्रश्न 8. परमेश्वर ने याकूब के कारण किसे आशीष दिया था? …उत्तर : लाबान को (उत्पत्ति 31:55)
प्रश्न 9. उस बेटी का नाम क्या था जिसने अपने पिता से आशीष मांगी थी? …उत्तर: अक्षा (यहोशु 15:19)
प्रश्न 10. बाइबल की कौन सी किताबों में परमेश्वर का नाम नहीं आया है? ….उत्तर : एस्तेर और श्रेष्टगीत
बाइबल से प्रश्न उत्तर
प्रश्न 11. बाइबल के नए नियम में सबसे ज्यादा पुस्तक किसने लिखी हैं? ….उत्तर: पौलुस ने (14 पत्री)
प्रश्न 12. बाइबल में विलापगीत की पुस्तक किसने लिखी? ….उत्तर : यर्मियाह ने
प्रश्न 13. अब्राहम के दो भाइयों का नाम क्या है? …..उत्तर: नाहोर और हारान (उत्पति 11:27)
प्रश्न 14. बाइबल में मूसा के भाई का नाम क्या है? …उत्तर : हारून (निर्गमन 4:14)
प्रश्न 15. यीशु मसीह के भाइयों का नाम क्या था? ….उत्तर: याकूब, शिमौन, यहूदा और जोसेस (मत्ती 13:55)
प्रश्न 16. बाइबल में किस भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी थी? …उत्तर: कैन ने हाबिल की (उत्पति 4:8)
प्रश्न 17. बाइबल में ऐसी कौन सी स्त्री थी जिसके मरने के बाद उसे दफनाया (अंतिम संस्कार) नहीं किया गया? …उत्तर: लूत की पत्नी (उत्पति 19:26)
प्रश्न 18. बाइबल में किस व्यक्ति को परमेश्वर यहोवा ने अपने हाथों से दफनाया था? ….उत्तर: मूसा को (व्यवस्था 34:6)
प्रश्न 19. बाइबल में ऐसा कौन सा न्यायी था, जिसे उसके पिता की कब्र में दफनाया गया? …उत्तर: गिदोन (न्यायियों 8:32)
प्रश्न 20. बाइबल में किसे कब्र में रखा गया लेकिन वह कब्र से बाहर आ गया और आज भी उसकी कब्र खाली है?…उत्तर. यीशु मसीह
Bible Quiz in Hindi with answers
प्रश्न 21. यीशु ने किसे बेटी कहकर पुकारा? …उत्तर: लहू बहने वाली स्त्री को. (लूका 8:48)
प्रश्न 22. यीशु मसीह ने किस व्यक्ति को शैतान कहकर पुकारा?…उत्तर: पतरस (मत्ती 16:23)
प्रश्न 23. अंधे बरतिमाई ने यीशु को किस नाम से पुकारा था? …उत्तर: हे दाउद की सन्तान (मरकुस 9:27)
प्रश्न 24. यीशु मसीह को उसके चेले थोमा ने किस नाम से पुकारा था? ….उत्तर: मेरे प्रभु मेरे परमेश्वर (यूहन्ना 20:28)
प्रश्न 25. यीशु ने स्वयं के विषय में क्या नाम दिया था? …उत्तर: मनुष्य का पुत्र
प्रश्न 26. बाइबल में किस व्यक्ति ने अपना पहिलौटा होने का पद बेच दिया था? …उत्तर: एसाव ने
प्रश्न 27. बाइबल में किस व्यक्ति ने अपने ही स्वामी को बेच दिया? ….उत्तर: यहूदा इस्किरियोती ने (मत्ती 26:15)
प्रश्न 28. बाइबल में सबसे पहले किसने कब्रिस्थान की जमीन खरीदा था?….उत्तर: अब्राहम ने (उत्त्पति 23:9)
प्रश्न 29. नीतिवचन की पुस्तक को किसने लिखा? …..उत्तर: राजा सुलेमान ने (3000 नीतिवचन 1 राजा 4:32)
बाइबिल प्रश्नोत्तरी सवाल और जवाब

प्रश्न 30. नए नियम में कौन सा लेखक अन्यजाति का था? …उत्तर: लूका
प्रश्न 31. किसने अपने बेटे का खतना पत्थर से किया था? …उत्तर: मूसा की पत्नी सिप्पोरा ने (निर्गमन 4:25)
प्रश्न 32. पौलुस ने किसका खतना किया था? …उत्तर: तीमुथियुस का (प्रेरित 16:3)
प्रश्न 33. कौन सा शहर मूर्तियों से भरा हुआ था? …उत्तर: अथेने (प्रेरित 17:16)
प्रश्न 34. किसका खतना 13 वर्ष की आयु में हुआ था? …उत्तर: इस्माइल का (उत्पति 17:25)
प्रश्न 35. वास्तव में कितने दिनों में यहूदी लोग एक बच्चे का खतना करते थे?…उत्तर: आठवें दिन (उत्त्पति 17:12)
प्रश्न 36. किस शहर के विषय में यीशु ने कहा, यह नरक तक नीची की जाएगी?…उत्तर : कफरनहूम (मत्ती 11:23)
प्रश्न 37. किन शहरों को सबसे पहले नाश किया गया था?….उत्तर: सदोम-गमोरा (उत्पति 19:24)
बाइबिल प्रश्नोत्तरी सवाल और जवाब
हम कैसे विश्वास को बढ़ा सकते हैं
प्रतिदिन बाइबल पढ़ने के 25 फायदे
प्रश्न 38. सबसे पहले चमड़े का कपड़ा किसने बनाया? ….उत्तर: परमेश्वर ने (उत्त्पति 3:21)
प्रश्न 39. बाइबल में कौन सी स्त्री बैंजनी वस्त्रों का व्यापार करती थी? …उत्तर : लुदिया (प्रेरित 16:14)
प्रश्न 40. क्रूस पर यीशु ने कितनी वाणी बोली थीं?….उत्तर: सात वाणियाँ
प्रश्न 41: यीशु मसीह के बदले उन्होंने किसे आजाद किया था? ….उत्तर: बरब्बा को (मत्ती 27:26)
प्रश्न 42: यीशु मसीह को किसने चांदी के तीस सिक्कों में धोखा देकर बेचा था? ….उत्तर: यहूदा इस्किरियोती ने (मत्ती 26:15)
प्रश्न 43: यीशु मसीह को किस दिन क्रूस पर चढ़ाया गया था? ….उत्तर: शुक्रवार
प्रश्न 44: यीशु मसीह को किस स्थान में क्रूस पर चढ़ाया गया था? ….उत्तर: गोलगोता में
प्रश्न 45: यीशु को क्रूस पर चढा कर उसके कपड़े किसने और कैसे बाँट लिए थे? …उत्तर: क्रूस पर चढ़ाने वाले सैनिकों ने चिट्टी डालकर (यूहन्ना 19:23)
प्रश्न 46: किस दिन यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे थे? …उत्तर: सप्ताह के पहले दिन (रविवार को) मत्ती 28:1
प्रश्न 47: मृतकों में से जी उठने के बाद सबसे पहले यीशु किसे दिखाई दिए? …उत्तर: मरियम मगदलीनी को (मरकुस 16:9)
प्रश्न 48: मृतकों में से जी उठने के बाद कितने दिन यीशु इस दुनिया में थे? …उत्तर: चालीस दिन (प्रेरित 1:3)
बाइबल Quiz
प्रश्न 49: युद्ध के मैदान में कौन सा राजा चिल्ला उठा था? …उत्तर: यहोशापात (1 राजा 22:32)
प्रश्न 50: किसने अंजीर के पेड़ को श्राप दिया था? ….उत्तर: यीशु मसीह ने (मरकुस 11;21)
प्रश्न 51: सांप को किसने श्राप दिया था? ….उत्तर: परमेश्वर ने (उत्पति 3:14)
प्रश्न 52: धरती किसके पापों के कारण शापित हुई थी? …उत्तर: मनुष्य के पापों के कारण (उत्पति 3:17)
प्रश्न 53: किसने कहा था परमेश्वर को शाप दे? ….उत्तर: अय्यूब की पत्नी ने (अय्यूब 2:9)
प्रश्न 54: कौन हम सभी को श्रापों से छुड़ा सकता है? …उत्तर: यीशु मसीह (गलतियों 3:13)
प्रश्न 55: फिलेप्पुस सुसमाचार प्रचारक की कितनी बेटियां थीं जो भविष्यवाणी करती थीं….. उत्तर: चार (प्रेरित 21:9)
प्रश्न 56: अय्यूब की बेटियों के नाम क्या हैं? …उत्तर: यमिमा, कसिया, केरेन्हप्पूक (अय्यूब 42:14)
प्रश्न 57: यीशु मसीह ने किसे अब्राहम की बेटी कहा? …उत्तर: जिसे शैतान ने 18 वर्षों से कुबड़ी बना दिया था. (लूका 13:16)
प्रश्न 58: लाबान की दो बेटियों के नाम क्या हैं? …उत्तर: लिया और राहेल (उत्पत्ति 29:16)
प्रश्न 59: प्रारंभ से ही कौन हत्यारा और चोर और नाश करने वाला है? …उत्तर: शैतान (यूहन्ना 10:10, 8:44)
प्रश्न 60: किसे झूठ का पिता कहते हैं? …उत्तर: शैतान को (यूहन्ना 8:44)
बाइबिल प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 61: यीशु मसीह के कितने चेले थे, जो प्रेरित कहलाए? …उत्तर: 12 चेले (मत्ती 10:1)
प्रश्न 62: ऐसा कौन सा राजकुमार था जिसे पेड़ पर लटका कर मार डाला गया था? …उत्तर: अबसालोम (2 शमुएल 18:14)
प्रश्न 63: मूसा की बहन मिरियम की मृत्यु कहाँ पर हुई थी? …उत्तर:कादेश में (गिनती 20:1)
प्रश्न 64: मरने के बाद अब्राहम की गोद में जाकर कौन बैठा? …उत्तर: लाजरस (लूका 16:23)
प्रश्न 65: जिन जिन गाँवों में यीशु स्वयं जाने वाले थे उन्होंने कितने चेलों को वहां भेजा था? …उत्तर: 70 चेलों को 2-2 करके (लूका 10:1)
प्रश्न 66. यीशु मसीह के साथ साथ ज्यादातर कितने चेले हर समय रहते थे? ..उत्तर: तीन, यहुन्ना, पतरस और याकूब (मत्ती 17:1)
प्रश्न 67: यीशु मसीह के कितने चेले मछली पकड़नेवाले (मछुआरे) थे? …उत्तर: चार अन्द्रियास, याकूब, यहून्ना और पतरस
प्रश्न 68. सबसे पहले बाइबल में किसने स्वप्न का मतलब बताया था? …उत्तर: युसूफ ने (उत्पति 40:8)
प्रश्न 69. किसने स्वप्न देखा था की एक सीड़ी स्वर्ग तक पहुँच रही है, और स्वर्गदूत उसमें चढ़ और उतर रहे हैं? …उत्तर: याकूब (उत्पति 28:12)
प्रश्न 70. किसने स्वप्न देखा था कि पतली गायों ने मोटी गायों को खा लिया है? …उत्तर: फिरौन ने (उत्पति 41:5)
प्रश्न 71. यीशु मसीह कितने दिनों तक उपवास करते रहे? …उत्तर: चालीस दिनों तक (मत्ती 4:2)
प्रश्न 72. अपने देश की शहरपनाह सुधारने के लिए किसने परमेश्वर से प्रार्थना की और उपवास किया था? …उत्तर: नेह्म्याह ने (नेह्म्याह 1:4)
प्रश्न 73. किस देश के लोगों ने मिलकर उपवास किया और नाश होने से बच गए? …उत्तर: नीनवे (योना 3:7)
प्रश्न 74. किसने कहा, “मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है”? …उत्तर: पौलुस ने (2 तीमुथियुस 4:7)
प्रश्न 75. कौन सा राजा था जिसके शरीर में कीड़े पड़कर मरा था? …उत्तर: हेरोद (प्रेरित 12:23)
प्रश्न 76. जब तार वाला बाजा (हार्प) बजाया जाता था तब किस राजा के अंदर से दुष्टात्मा निकल जाती थी? …उत्तर: शाउल (1 शमुएल 16:23)
प्रश्न 77. बाइबल के लेखकों में कौन लेखक वैद(डॉक्टर) भी था? …उत्तर. लूका (कुलुस्सियों 4:14)
बाइबल के प्रश्नों के उत्तर हम और भी सीखेंगे मैं विश्वास करता हूँ इन बाइबल के प्रश्नों के उत्तर से आपको आशीष मिली होगी.
Related Post


Om Paggi
Rugnathpura
God bless you OM paggi
Really helpful thanks for the questions answer ☺️☺️☺️
Thank you so much shubhangi
Bible read ke liye
thanks
Really helpful tq for the question answer 🙏👍☺☺
Thank you
thanks